Haryana Weather : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ भारी बारिश, IMD जारी किया अलर्ट 

Haryana Weather : हरियाणा के मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 11 अप्रैल 2026 को हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी. आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने फिर से एक बार करवट ली है. मौसम विभाग ने हरियाणा में आंधी के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार  हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों में कई शहरों में मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

साथ ही कई जिलों में आसमान बादलों से ढका हुआ है और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. हरियाणा में मौसम बदलने से किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है. इस समय खेतों में फसलों की कटाई  चल रही है.

मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है. मौसम विभाग का मानना है कि 12 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है.

जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे, हवाओं की दिशा और गति तेज हो सकती है. साथ ही मौसम में हल्की ठंडक बने रहने की संभावना है.