Haryana Weather 9 April 2026 : हरियाणा के इन 5 जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD दी चेतावनी
Haryana Weather 9 April 2026 : हरियाणा में हर रोज मौसम में बदलाव आ रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, जींद नारनौल और गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
महेंद्रगढ़ और अंबाला में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.
वहीं, अन्य शहरों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर मौसम साफ रहेगा और बारिश होने के बाद धूप खिलने के आसार नजर आ रहे है.
हरियाणा में हवा में नमी बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बुधवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे और करनाल व कुरुक्षेत्र में तो दोपहर बाद जमकर ओले गिरे.