Haryana Weather 16 April 2026 : अगले 2 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में आंधी के साथ होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather 16 April 2026 : कई दिनों से हरियाणा में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा के कई जिलों में तापमान 39 और उससे अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन यानी 17 और 18 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। HAU, हिसार के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में उछाल देखा जा रहा है।
फरीदाबाद में दोपहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और गुरुग्राम में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सिरसा में 38.9 और हिसार में दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 17 और 18 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही सिरसा में मौसम सुहाना होने के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
आज 16 अप्रैल को कई जिलों में मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही कई जिलों में हल्की गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 35 से 40°C के आसपास और न्यूनतम 25°C तक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 18 अप्रैल को हरियाणा में मौसम ठंडा बना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है।
19 अप्रैल से हरियाणा में आसमान साफ रहेगा, लेकिन इसके साथ दिन में काफी गर्मी होगी। 19 अप्रैल के बाद गर्मी का तापमान बढ़ सकता है और बाहर निकलते समय सावधान रहे।
उसके बाद फिर से कई जिलों में बारिश होने के आसार है। साथ ही कई जिलों में काले बादलों की आवाजाही रहेगी। उसके बाद 21 और 22 अप्रैल को गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच जाएगी।