Haryana Weather 14 April 2026: अगले 2 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Haryana Weather 14 April 2026: हरियाणा में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइये जानते है कल के मौसम का हाल...
 

Haryana Weather 14 April 2026 : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओले गिरने की संभावना है. बदलते मौसम के कारण सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है.

वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव साफ देखा जा सकता है. गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. हिसार, करनाल और रोहतक में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.  

सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर  तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा.

दिन के समय उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति की शुष्क हवाएं चल सकती हैं. मौसम को देखते हुए सरकार ने किसानों फसल की कटाई रोकने की सलाह दी है. बारिश होने के कारण किसानों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है.