Haryana Weather 13 April 2026: अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, तापमान में हुई बढ़ोतरी
Haryana Weather 13 April 2026 : हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक हरियाणा में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार करनाल में देर रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ जिलों में आने वाले तीन दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इन जिलों में तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और साथ में तेज ठंडी हवाएं चलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, हिसार और रोहतक में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
वहीं, भिवानी में आसमानी बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगर बात करें, जींद , पानीपत, गुरुग्राम में आंधी के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.
साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसलिए सरकार ने किसानों को फसल की कटाई रोकने की सलाह दी है. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य और सुहाना रहेगा.