Haryana Weather 10 April 2026 : अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather 10 April 2026 : मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 9 अप्रैल को कई जिलों में मौसम सुहाना रहा. वहीं, कहीं तेज बारिश के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. आइये जानते है कल यानी 10 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा. 
 

Haryana Weather 10 April 2026 : हरियाणा में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने आज यानी 10 अप्रैल के साथ 11, 12 और 13 अप्रैल को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

 मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि कई दिनों से बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते है.

11 अप्रैल को हरियाणा में बादल छाने के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं, 12 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है.

इसी के साथ 13 अप्रैल को मौसम फिर साफ होने लगेगा और दिन में धूप तेज होगी. 14 अप्रैल से हरियाणा में गर्मी बढ़ सकती है.

कुछ जिलों में शाम के समय हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है.