Haryana Aaj ka Masuam : अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन 13 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Haryana Aaj ka Masuam : पिछले 3 दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल।
 

Haryana Aaj ka Masuam : हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 6 मई को हरियाणा के मौसम का उग्र रूप देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में आज 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इसी के साथ कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक में धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी में तूफानी हवाएं चलेगी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में आसमानी बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में धूप और बारिश की लुका-छिपी देखने को मिलेगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल रात यानी सोमवार को हिसार के कई इलाकों जैसे आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, किरमारा और खेदड़ में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली।

इसी के साथ सिरसा और फतेहाबाद में अंधेरी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। बारिश होने से पूरे हरियाणा में ठंडा मौसम बना हुआ है। आने वाले समय में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।