Haryana Aaj ka Masuam Live : 26 अप्रैल तक हरियाणा में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट 

Haryana Aaj ka Masuam Live : पिछले कई दिनों से हरियाणा में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 

Haryana Aaj ka Masuam Live : मौसम विभाग ने हरियाणा में तेज गर्म हवाओं और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में लू चलने से लोगों के परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कई जिलों में तेज गर्म हवाओं के साथ तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा में दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अब हरियाणा वासियों को रात में भी गर्मी की समस्या होने वाली है।

हाल ही में मौसम विभाग ने वार्म नाइट को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की ओर से राज्य के 13 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को हरियाणा में गर्मी के तेवर बढ़ सकते है।

कई जिलों में लू के साथ रात में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आज हरियाणा में 43 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आगे भी हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

भिवानी, नूंह, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक में गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 के बाद हरियाणा के मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल के हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 28 अप्रैल को कई जिलों में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी, धूलभरी हवाएं और हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है।