Delhi-NCR Weather : अगले 1 घंटे में दिल्ली के इन इलाकों में आंधी तूफान के साथ होगी हल्की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi-NCR Weather : आज यानी 17 अप्रैल को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 घंटे में दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हाल ही में दिल्ली-NCR में अचानक से आंधी-तूफान और आसमान में बादल छाने से अंधेरा छा गया।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आया नगर, पालम और नजफगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।
वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा, संसदीय और आसपास के इलाकों आसमानी बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अचानक से मौसम बदलने से मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कई इलाकों में येलो अलर्ट
IMD ने दिल्ली के कई इलाको को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज शाम दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम के बदलने से हरियाणा और पंजाब पर भी असर हो रहा है।