Delhi-NCR Weather : अगले 3 घंटे में दिल्‍ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी गरज-चमक के साथ तेज बरिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Delhi-NCR Weather : दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। भषण गर्मी के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 
 

Delhi-NCR Weather : दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल हो चुका है। हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्‍ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 29 अप्रैल को अगले 3 घंटे में दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आज सुबह दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

दिल्‍ली-एनसीआर में 40-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। जिससे से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहरों में तेज ठंडी हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बीते दिनों में दिल्ली में तापमान इतना बढ़ गया था कि घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर के कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

साथ आज सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है। IMD ने आज दिल्ली में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव एक चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 4 से 5 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।