Weather Update : अगले 3 घंटों में दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में होगी तेज आंधी के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Weather Update : हाल ही में मौसम विभाग ने देश में बारिश को लेकर चेतावनी दी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
बताया जा रहा है कि कई राज्यों में मौसम सुहाना रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 8 अप्रैल को कई शहरों में बारिश और गर्जन के साथ तूफानी मौसम का अनुमान लगाया जा रहा है.
दिल्ली , हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक होने की संभावना है.
स्काईमेट के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है.
साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर व पूर्व राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
