home page

Weather Update 12 April 2026 : अगले 2 दिनों तक इन 13 राज्यों में होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि, IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 12 April 2026 : भारत में हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.हाल में मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तेज आंधी के भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 
 | 
अगले 2 दिनों तक इन 13 राज्यों में होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि

Weather Update 12 April 2026 : हाल ही में मौसम विभाग ने भारत के 13 राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से आंधी के साथ हो रही है.

इन राज्यों में सुबह और शाम को मौसम सुहान और दिन में गर्मी देखने को मिल रही है. IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी बारिश एवं बर्फबारी का दौर जारी है.

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 12 अप्रैल 2026 से कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर , उत्तर प्रदेश, बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है.

पहाड़ों पर अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिल्ल साइड में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का खतरा बना रहेगा.

अधिकांश राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ ओले-आकाशीय बिजली गिरने की संभावना हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम अगले 72 घंटों तक जिसमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.