home page

Weather Forecast : अगले 3 दिनों तक दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : पिछले कई दिनों से देशभर के राज्यों में मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल 2026 तक भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. 
 | 
अगले 3 दिनों तक दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Forecast : हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल में बादलों की गर्जना के साथ भारी बारिश को लेकर अर्लट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आकीशय बिजली गिरने की भी संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

वहीं राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश से भारत के करीब 30-40 प्रतिशत क्षेत्र को प्रभावित होगे. 

मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. यूपी में 7 से में 7 से 9 अप्रैल के बीच भारी ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है.