UP Weather Update : अगले 24 घंटे में यूपी के इन 45 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update : पिछले कई दिनों से भारत के मौसम ने करवट ली है। इसका असर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में ज्यादा देखने को मिल रहा है।
हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक यूपी के इन 45 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। यूपी में 4 मई से मौसम सुहाना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 45 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है। वही, आज 6 मई और कल 7 मई को यूपी में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
6 मई को अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री और न्यूनतम 21-24 डिग्री के आसपास होगा। मौसम ठंडा होने से यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हाल ही में मौसम विभाग ने झांसी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, कौशांबी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बलिया, अलीगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मथुरा और अन्य कई जिले में अलर्ट जारी किया हैं। कई जिलों में मौसम ठंडा रहेगा।
5 मई को हुए नुकसान
कल यानी 5 मई को यूपी के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश आई। साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है।
यूपी के संभल में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यूपी में मूसलाधार बारिश के कारण जान-माल की हानि हुई है।
