home page

Today Haryana Weather : हरियाणा के इन 13 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी और लू, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Today Haryana Weather : हरियाणा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 13 जिलों में तपती धूप और लू का कहर बढ़ सकता है। साथ ही कई जिलों में मौसम विभाग ने ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी गी है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 | 
हरियाणा के इन 13 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी और लू

Today Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। तपती धूप और लू के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के 13 जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में वार्म नाइट के लिए भी सावधान किया है। वार्म नाइट का मतलब है कि अब रात को मौसम का तापमान सामान्य से अधिक होने वाला है।

हरियाणा के कई शहरों में गर्मी का कहर बढ़ता जा  रहा है। हरियाणा में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। 

रात में भी होगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अब दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। भिवानी, नूंह, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक जैसे शहरों में रात का तापमान 24 डिग्री और इससे ज्यादा दर्ज किया गया है।

वहीं, फरीदाबाद में रात का तापमान 27.4 डिग्री पहुंच गया है। रात में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को रात के समय भी गर्मी से परेशानी हो रही है। 

दिन में बढ़ती गर्मी

हरियाणा के अधिकतर शहरों में मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। नारनौल में अभी तक हरियाणा का सबसे गर्म शहर है, यहां पर तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं, रोहतक में   42.2 डिग्री, सिरसा में 41.6 डिग्री और हिसार में 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ती जाएगी।

अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। अब दिन में लू ओर ज्यादा तेज हो जाएगी। बढ़ती गर्मी में सभी लोग अपना ध्यान जरूर रखें। इसके लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं।