Today Haryana Weather : अगले 1 घंटे में हरियाणा के इन 14 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी तगड़ी बारिश, IMD जारी किया येलो अलर्ट
Today Haryana Weather : हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से हरियाणा में लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा था।
27 अप्रैल शाम से हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी चल रही है। वहीं, 28 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद में कल शाम से तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो रही है। इसके अलावा, जींद, झज्जर, रोहतक, बहादुरगढ़ आदि जिलों में आज सुबह से तेज आंधी चल रही है।
मौसम विभआग के अनुसार, अगले 1 घंटे में कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबादी होने से हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
भिवानी का रात का तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा में तेज बारिश को लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में तीखी धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कल शाम से हरियाणा के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है। फरीदाबाद और रोहतक का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आरेंज अलर्ट जारी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा, 29 और 30 अप्रैल को हरियाणा के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
साथ ही पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
