Today Haryana Weather : अगले 2 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, कई जिलों में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल
Today Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा के कई शहरों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। वहीं, कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
वैसे तो अप्रैल के महीने में गर्मी का कहर बढ़ने लग जाता है, लेकिन इस साल अप्रैल के महीने में बारिश और आंधी-तूफान आ रहे है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, पलवल और मेवात तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में बारिश-ओले के बावजूद नहीं थमी गर्मी
हरियाणा के कई जिलों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद , हांसी और चरखी दादरी में कल शाम को तेज आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि अगले 2 दिनों 19 और 20 अप्रैल को हरियाणा में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी और साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। अगर ऐसे ही बारिश आती रही तो खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हरियाणा में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी हो सकता है।
हरियाणा में गर्मी
जहां कुछ जगहों पर लोग बारिश से परेशान है, तो वहीं, हरियाणा में भीषण गर्मी से भी लोगों का बुरा हाल हो रहा है। तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
हरियाणा के कई शहरों में तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण कई शहरों में लू वाली गर्मी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में ऐसे ही गर्मी रहने वाली है।
