home page

Today Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद इस दिन से होगी बारिशें, IMD ने किया ऐलान

Today Haryana Weather : कई दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 2 दिनों से हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में गर्मी के बाद होने वाली बारिशों को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 | 
हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद इस दिन से होगी बारिशें

Today Haryana Weather : पिछले 2 दिनों से हरियाणा में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। आज भी कई शहरों में लोग गर्मी और लू से परेशान हो रहे है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। रोहतक में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मई के शुरू के दिनों में बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और हल्की बारिश होगी। जिससे बढ़ते तापमान पर लगाम लग जाएगी। हरियाणा के कुछ जिलों में पिछले कई दिनों से लू जैसे हालात बने हुए है।

सिरसा, मेवात और जींद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। हरियाणा के बाकी जिलों में भी तापमान  37 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बताया जा रहा है, कि आज इन जिलों में मौसम हल्का सुहाना हो सकता है।

आज यानी 21 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। कई जगहों पर तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से 26 अप्रैल तक हरियाणा में गर्मी का कहर बढ़ने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम को हल्की हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट  आने से हवा की रफ्तार बढ़ने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।