Rajasthan Weather Update : अगले 2 घंटे में राजस्थान के इन 6 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर पूरी तरह से करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर और अजमेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
येलो अलर्ट
विभाग ने गरज-चमक, धूलभरी आंधी और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। वहीं जयपुर में तेज आंधी के बरसात हुई है। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
इसके अलावा टोंक, दौसा और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जोधपुर शहर में भीषण गर्मी का दौर लगातार बना हुआ है। बादलों की हल्की आवाजाही से नमी होने से दिन में भीषण गर्मी रही। तंदूर की तरह शहर तपता रहा।
जोधपुर में बदला मौसम
ऊपर से गर्म हवा ने झुलसा दिया। शाम को मौसम ने अचानक पलटा खाया। काले बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूल भरी हवा चलने लग गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी हीटवेव को लेकर अलर्ट है। हालांकि जोधपुर में आधिकारिक तौर पर अभी तक हीटवेव दर्ज नहीं की गई है।
सुबह आसमां में बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूल भरी हवा चलती रही। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
