PM Kisan 23th Kisat : इन किसानों को 23वीं किस्त के नहीं मिलेंगे पैसे, फटाफट कर लें ये काम
PM Kisan 23th Kisat : केंद्र सरकार द्वारा जारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लाखों किसान उठा रहे है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास ‘फार्मर रजिस्ट्री’ या यूनिक फार्मर आईडी को अनिवार्य है.
इस आईडी के बिना कोई भी किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता. फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल कार्ड है जो किसान की पहचान को प्रमाणित करेगा. आंध्र प्रदेश व तेलंगाना समेत देश के 14 राज्यों में फार्मर रजिस्ट्री को सख्ती से लागू कर दिया है.
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए यह विशेष आईडी बनवानी होगी. फार्मर रजिस्ट्री में किसान की जमीन और फसल के बारे में पूरी जानकारी दर्ज होगी. फार्मर रजिस्ट्री से खाद सब्सिडी, बीज आपूर्ति और फसल बीमा जैसी सरकारी सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकते है.
अगर आप पशुपालन और उर्वरक इस्तेमाल करते है तो भी इस आईडी में डाटा दर्ज होगा. फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान को अपने राज्य के एग्रीस्टैक पोर्टल या नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय के माध्यम से इस आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
इस फार्म के लिए किसान के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन के वैध दस्तावेज होने चाहिए. इन नए नियमों के तहत एक ही परिवार में पति-पत्नी या पिता-पुत्र द्वारा अलग-अलग किश्तें लेने वाले मामलों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.
इस योजना की 23वीं किस्त उन किसानों को मिलेगी, जिन्होंने आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ पर अपनी आईडी बना रखी होगी. 23वीं किस्त के जून या जुलाई 2026 के बीच आने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
