home page

MP Weather Update : अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इन 21 जिलों में होगी आंधी के साथ तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update : पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले सकता है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल..
 | 
अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इन 21 जिलों में होगी आंधी के साथ तूफानी बारिश

MP Weather Update : मौसम ने पूरे भारत में उथल-पुथल मचा रखी है। कई राज्यों में तूफानी बारिश देखने को मिल रही है तो कही भीषण गर्मी पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा में तापमान 34 डिग्री नीचे गिर गया है। वहीं, ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है।

मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 21 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है।

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इ जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 34 जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

यहां पर तापमान 40 डिग्री के आशपास हो सकता है। मौसम केंद्र के मुताबिक,  शुक्रवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

11 मई से पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है। कल यानी 7 मई शाम को सीहोर में तेज धूल भरी आंधी चली तो टीकमगढ़, नर्मदापुरम और श्योपुर में बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावष्टि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आने वाले समय में मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ सकता है।  जिससे लोगों को गर्मी और लू का खतरा बना रहेगा।