Makhana Vikas Yojana 2026-27 : सरकार की मदद से आज ही शुरू करें सफेद सोने की खेती, ऐसे करें आवेदन
Makhana Vikas Yojana 2026-27 : अगर आप खेती करते है और अपनी खेती में कुछ नया करने का सोच रहे है तो इस खबर को ध्यान से पढ़े. हाल ही में बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय ने 'मखाना विकास योजना 2026-27'(Makhana Vikas Yojana)लागू की है.
मखाना विकास योजना के तहत सरकार मखाना उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग यूनिट लगाने, ब्रांडिंग और विदेशों में निर्यात करने के लिए सब्सिडी दे रही है. इस योजना से किसानों और उद्यमियों की आय में बढ़ोतरी होगी. देश-विदेश में मखाना 'सुपरफूड' है.
बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में सुपरफूड मांग तेजी से बढ़ रही है. बिहार को भारत का मखाना उत्पादन में लीडर कहा जाता है. मखाना विकास योजना का मुख्य उद्देश्य मखाना उत्पादन को बढ़ाना और किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना है.
सरकार का मानना है कि किसान केवल खेती न करके मखाना का प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं और अपने ब्रांड के नाम से मखाना बेचें. जिससे किसानों को अधिकतम मुनाफा मिलेगा.
मखाना उत्पादन के लिए सरकार ₹79,000 की सहायता राशि दे रही है. इसी के साथ खेत पर ही उत्पाद मैनजेमेंट यूनिट बनाने के लिए सरकार किसानों को 2 लाख रुपये का सहयोग देगी.
इस योजना के तहत किसान सिर्फ कच्चा माल बेचने के बजाय, सब्सिडी की मदद से अपनी प्रोसेसिंग मशीन लगा सकते हैं. इसके अलावा, किसान मखाना को रोस्टेड या फ्लेवर्ड स्नैक्स बनाकर सीधे बड़े शहरों या विदेशों में बेच सकते हैं.
प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर सब्सिडी
सूक्ष्म यूनिट: 5 लाख रुपये
लघु यूनिट: 19.5 लाख रुपये
मध्यम यूनिट: 1.5 करोड़ रुपये
बड़ी यूनिट: 3.5 करोड़ रुपये तक की सरकारी सहायता
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आपको बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
- उसके बाद आपको आधार कार्ड, खेती के दस्तावेज (LPC), बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर सभी जरूरी डिटेल भरनी होगी.
