Haryana Weather Update : 9 मई तक हरियाणा के इन 6 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा को मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हरियाणा के इन 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में तूफानी बारिश होने की संभावना है। IMD ने हरियाणा में 6 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में काले बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई को हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में अंधेरी के साथ हल्की-बूंदाबांदी हो सकती है।
8 मई को मौसम थोड़ा शांत पड़ेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही थमेगी नहीं। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मई को हरियाणा में मौसम ताड़व मचा सकते है। जिससे कई जिलों में जलभराव देखने को मिलेगा।
इसके अलावा, 10 मई को कई जिलों में चक्रवात के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। हाल ही में कल(मंगलवार) को यमुनानगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण गलियों में घुटने तक पानी भर गया।
बारिश होने से हरियाणा वासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आज तूफानी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
