home page

Haryana Weather Update : अगले 24 घंटे में हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम ने अचानक करवट ली है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 | 
अगले 24 घंटे में हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि
Haryana Weather Update : आज का मौसम, आज 15 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। 

चलिए जानते है आज 15 मई शुक्रवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे शाम के समय हल्की राहत महसूस हो सकती है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा मध्यम स्तर का आंधी-तूफान अलर्ट जो अब भी जारी है। आज 15 मई तक प्रभावी IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

सभी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन और SDMA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, जबकि पूर्वी हिस्सों में उमस भी महसूस होगी। मौसम विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी मौसम पूरी तरह गर्म रहने वाला है। कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में भी सूरज आग उगलता नजर आएगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा। कुछ हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही रहने से शाम के समय मौसम थोड़ा बदला हुआ महसूस हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

गुजरात-महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

गुजरात और महाराष्ट्र में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। अहमदाबाद और सूरत में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि मुंबई और पुणे में उमस भरा मौसम बना रहेगा। समुद्री इलाकों में नमी बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण भारत में आज कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

बेंगलुरु और केरल में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम कुछ हद तक राहत भरा रह सकता है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में गर्मी और उमस दोनों लोगों को परेशान करेंगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।