Haryana Weather : अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में धूलभरी आंधी, बादलों की गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 29 और कल 30 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इन हवाओं से हरियाणा के तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
29 अप्रैल को दिन की हल्की धूप तो बाद मौसम ठंडा होगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर धूलभरी आंधी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई कर हरियाणा में बारिश को मौसम रहने वाला है।
30 अप्रैल को उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिसार और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश से काफी नुकसान हो सकता है। कल यानी 30 अप्रैल को हरियाणा में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
कल अधिकतम तापमान 38°C तक जा सकता है। 1 मई को भी हरियाणा के कई जिलों में आसमानी बिजली चमकने और मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
2 और 3 मई को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।
4 और 5 मई को हरियाणा कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
