Haryana Weather : अगले 4 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
Haryana Weather : हरियाणा के मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। आने वाले समय में मौसम फिर से बिगड़ सकता है।
कई जिलों में आज मौसम सुहाना रहेगा। साथ ही कई जिलों में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर हिस्सों में मौसम वदला हुआ रहेगा।
कई जगहों पर धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के बदलने से कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल खराब हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 मई को हिसार, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन हो सकता है।
शाम को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 13 मई को हादुरगढ़ में कल (13 मई) मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।
तेज बारिश के साथ कई जहों पर ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मआ से हरियाणा के मौसम में बदलाव आ सकता है। आने वाले समय में हरियाणा में गर्मी बढ़ सकती है।
