home page

Haryana Weather : अगले 3 घंटों में हरियाणा के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather: पिछले काफी समय से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 
 | 
अगले 3 घंटों में हरियाणा के इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले काफी समय से हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद और रोहतक में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों  में आकाशीय बिजली के चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा रहा है. हरियाणा में सुबह और रात को ठंडक बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

कई जगहों पर आसमान में बादल छाएं रहेंगे.मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है. बारिश के कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा है.

कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. कुछ शहरों में बादल और धूप के बीच संतुलन बना रहेगा.