home page

Haryana Weather : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटे में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 
 | 
अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather : हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 6 घंटे तक हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आसमान में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

हरियाणा के कई जिलों में काले बादल छाए हुए है। साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत और पानीपत तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, कई जिलों में आसमानी बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 घंटो के लिए हरियाणा के इन जिलों में सर्तकता बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ  40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी और साथ में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। विभाग ने कई जिलों में भारी बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी की मौसम खराब होने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 अप्रैल तक सुहाना मौसम रहना का अनुमान लगाया जा रहा है।