Haryana Weather 11 April 2026 : अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि, IMD दी चेतावनी
Haryana Weather 11 April 2026 : देश में हर रोज मौसम बदलता नजर आ रहा है. कही आंटंधी के साथ बारिश हो रही है तो कही तेज ठंडी हवाएं चल रही है.
हाल ही में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल यानी 11 अप्रैल 2026 को हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में सुबह और शाम को ठंडा मौसम और दिन में गर्मी हो सकती है.
हरियाणा के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे जा रहा है. ऐसा मौसम होने के कारण अप्रैल के महीने में ठंड महसूस हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई शहरों में तेज ठंडी हवाएं चलने की आंशका जताई जा रही है.
