home page

Haryana ka Masuam : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD की नई भविष्यवाणी

Haryana ka Masuam : पिछले कई दिनों से हरियाणा में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे है। मौसम विभाग ने हरियाणा में दिन में तीखी धूप के साथ वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अभी तक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। हरियाणा में कल यानी 26 अप्रैल से तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 | 
अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में धूलभरी आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

Haryana ka Masuam : हरियाणा में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हरियाणा के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर चुकी है।

वहीं, फरीदाबाद में 43.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक और सिरसा में 43.3 डिग्री और नारनौल में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में दिन के साथ-साथ अब रात को भी तापमान बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 अप्रैल तक हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। IMD के मुताबिक, अगले 2 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण, हरियाणा में 25-30 अप्रैल के दौरान तेज हवाओं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

25 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय 15 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गर्मी में लोगों के लिए चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर  शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ितों को हो सकता है। गर्मी से बचने के लिए  हल्के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।

बाहर निकलते समय अपने सिर को ढक कर रखें।  सिर को ढकने के लिए आप कपड़े, टोपी या छाते का इस्तेमाल कर सकते है। गर्मी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं।