home page

Haryana Aaj ka Mausam : अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 10 जिलों में होगी आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Aaj ka Mausam: पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
 | 
अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 10 जिलों में होगी आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश

Haryana Aaj ka Mausam : हाल ही में हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, सिरसा और भिवानी सहित कई जगहों पर तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

IMD ने कई जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जगहों पर काले बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

आज यानी 12 मई को हरियाणा के कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई तक हरियाणा में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

मई की शुरुआत से हर दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है।  इसके अलावा, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 12 और 13 मई को कई जगहों पर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इसके अलावा, 14,15 और 16 मई को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई को अंबाला, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है।

बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, 15 मई को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आमधी और तेज बारिश हो सकती है। रोहतक, झज्जर और चरखी दादरी में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।