Haryana Aaj ka Masuam Live : अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में पारा रहेगा 42°C के पार, IMD ने दी चेतावनी
Haryana Aaj ka Masuam Live : पिछले कई दिनों से हरियाणा में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हरियाणा में दिन के समय तीखी धूप और गर्म हवाओं से लोगों का पसीना छूट रहा है।
हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तीखी धूपके साथ लू भी चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा के मौसम का तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक हरियाणा में तापमान बढ़ने की संभावना है। अब हरियाणा में दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल से हरियाणा के मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक,26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाएगा। जिससे तापमान में कम होना शुरू होगा। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
हरियाणा में तापमान आज अंबाला में 38.8, हिसार में 39.6, करनाल में 39.5, नारनौल में 42 डिग्री, रोहतक में 40.3, गुरुग्राम में 41, भिवानी में 42.5, सिरसा में 41, रोहतक में 38.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
अगले तीन दिन यही हाल
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले 3 दिनों तक दिन के साथ रात का तापमान बढ़ता रहेगा। वहीं, आज मेवात के नूंह में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
हिसार में 20.4 डिग्री, नारनौल में 26 डिग्री, रोहतक में 24 डिग्री, गुरुग्राम में 23.5, भिवानी में 26.5, दादरी में 24.3, फरीदाबाद के बोपनी में 27.1, पानीपत में 24.4, रोहतक में 24.5 डिग्री तापमान पहुंच गया है।
