Haryana Aaj ka Masuam 11 May 2026 : 14 मई तक हरियाणा के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Aaj ka Masuam 11 May 2026 : हाल ही में हरियाणा के मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आंधी के साथ तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई तक हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में 40-50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आइये जानते है आज के मौसम का हाल...
Haryana Aaj ka Masuam 11 May 2026 : हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से लेकर 14 मई 2026 तक हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आज कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 11 मई और 12 मई को कई जिलों में तूफान आने की संभावना है।
कई इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, येलो अलर्ट 11 मई से 14 मई तक लागू रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हरियाणा के कुछ जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 से 14 मई के बीच धूल भरी आंधी चलेगी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
11 मई को गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आज सुबह सिरसा, हिसार और फतेहबाद के साथ कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश दर्ज की गई है।
जिससे इन जिलों ठंडा मौसम हो गया है। गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल समेत कई जगहों ठंडी तेज हवाओं के साथ तगड़ी बारिश हो सकती है।
12 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बादल छाए रहने के साथ आसमानी बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 मई को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
साथ ही कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलेगी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होगी. 14 मई को कुछ जिलों मेघगर्जन के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश हो सकती है।
