Farmer News : इन किसानों के खातों में आने वाले हैं 2000 रूपये, सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान
CM Kisan Kalyan Yojana : भारतीय सरकार रोजाना नई योजना लेकर आती है. हाल ही में भारतीय सरकार ने एक योजना लागू की है जिसका फायदा 82 लाख किसानों को मिलेगा. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 14वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है.
इस किस्त के आने से लाखों किसानों को बहुत सा फायदा मिलेगा. बताया जा रहा है कि किस्त जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. किस्त आते ही राशि को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
इन पैसों की मदद से किसान अपनी खेती आसानी से कर सकेंगे. कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पात्र किसानों की सूची का सत्यापन और उससे जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाएं अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.
इस योजना के लिए 82 लाख किसान पंजीकृत किया है. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000-2,000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में आती है.
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan yojana) के लाभार्थी हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को हर साल कुल 12,000 रुपए आर्थिक मदद दी जाती है.
इन पैसों से किसान अपनी खेती से जुड़ी जरूरतें जैसे खाद, बीज आदि खरीद सकते है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास किसान ID, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पंजीकरण क्रमांक और आधार कार्ड होना जरूरी है.
इसी के साथ ही किसान के पास खेती-बाड़ी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, मध्य प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र और पहचान के प्रमाण पत्र होना चाहिए. इन सभी दस्तावेज होने के बाद ही किसी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है.
