home page

Delhi-NCR Weather : अगले 1 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों होगी गरज-चमक के साथ भारी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी

Delhi-NCR Weather : पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, बताया जा रहा है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है. 
 | 
अगले 1 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों होगी गरज-चमक के साथ भारी बारिश

Delhi-NCR Weather : देश में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर  को लेकर सटीक भविष्यवाणी की है. IMD के मुताबिक आज दिल्ली के कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

साथ ही बताया जा रहा है कि दोपहर बाद भी बारिश होने से दिल्ली का मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है.

दिल्ली-एनसीआर  में बारिश होने के कारण मुकरबा चौक, दीपाली चौक और मधुबन चौक के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है. बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 घंटे में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

साथ ही कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृ्टी हो सकती है. वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा सहित कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूदांबादी हो सकती है.

इसी के साथ राजस्थान के अलवर, भरतपुर, कोटपुतली, तिजारा, डीग और कई अन्य शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है .