Agriculture News : सरकार की मदद से आज ही शुरू करें इस फसल की खेती, हर महीने होगी तगड़ी कमाई
Agriculture News : केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए कोई न कोई योजना लागू करती रहती है। आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे है जिसे कम कीमत में शुरू करके लाखों रुपये कमा सकते है। हम बात कर रहे है बैंगन की खेती की।
बैंगन खाना तो हर किसी को पसंद है। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंगन की मांग बहुत ज्यादा है। यहां पर लिट्टि-चोखा की एक डिश मिलती है। जिसे बनाने में बैंगन का इस्तेमाल किया जाता है। बैंगन की सब्जी हर घर में जरूर बनती है।
भारत के हर एक कोने में बैंगन की मांग हबढ़ती जाती है। ऐसे में आप अपने खेत में बैंगन की खेती कर सकते है। बैंगन की खेती करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चने पड़ेगे।
इस खेती के लिए आप सरकार से आर्थिक सहायता भी ले सकते है। बैंगन की खेती करने पर सरकार किसानों को सब्सिडी भी देती है। किसान की लागत से 60 प्रतिशत किसानों को सब्सिडी मिलती है।
इस खेती से आप घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते है। एक छोटे खेत में बैंगन की खेती शुरू करके आप मोटी कमाई कर सकते है। मल्चिंग विधि के जरिए नियमित बैंगन की खेती से तगड़ी कमाई होती है।
बैंगन बुवाई के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा होता है। बैंगन की फसल बहुत जल्दी तैयार हो जाती है। मल्चिंग विधि से बैगन की खेती करने में करीब ₹30 हजार की लागत आती है।
जो बैंगन तैयार हो जाते है उसे आप आसपास के बाजारों और मंडियों में बेच सकते है। अगर आप बैंगन को ₹20 प्रति किलो का भाव से बेचते है तो आपको करीब 80 क्विंटल उत्पादन होने पर लगभग 1 लाख 60 हजार तक की आमदनी हो जाती है।
अगर किसान इसमें से अपना खर्चा निकाल लें तो आपको करीब ₹1 लाख 30 हजार तक का शुद्ध मुनाफा मिलता है। फसल के नुकसान से बचाने के लिए समय-समय पर जैविक कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इस फसल के पत्ते और फल को कीड़े खा जाते है।
